कृषि क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए JET Agriculture 2026 परीक्षा महत्वपूर्ण अवसर है। इस परीक्षा के माध्यम से राजस्थान की विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों में B.Sc. Agriculture और अन्य agriculture courses में प्रवेश मिलता है।
मिली जानकारी के अनुसार JET Agriculture 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मार्च–अप्रैल 2026 के आसपास शुरू होने की संभावना है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें।
महत्वपूर्ण संभावित तिथियाँ (Tentative):
- आवेदन फॉर्म शुरू: मार्च–अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: मई 2026
- एडमिट कार्ड: मई 2026
- JET Agriculture परीक्षा: जून 2026 के पहले सप्ताह में संभावित
JET परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को राजस्थान की प्रमुख कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश मिलता है, जिससे वे कृषि, बागवानी, फिशरीज, और allied sciences जैसे क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं।
जो छात्र JET Agriculture 2026 की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अभी से नियमित अध्ययन, सही मार्गदर्शन और mock tests के माध्यम से अपनी तैयारी मजबूत करनी चाहिए।
